Tuesday, July 28, 2009

सर्विस पैक

सर्विस पैक


काश इमोशन्स का भी सर्विस पैक होता

और हर्ट हुए लोग उसका फायदा उठाते
लाइफ भर का सब्स्क्रिप्शन फ्री होता
और जिसको कुछ इश्यूस बच जाते

या सर्विस पैक रास नहीं आता..
उसके लिये कस्टमर केयर नंबर होता

डायरेक्ट काल करके लोग अपने शक दूर करते

प्रोबलम्स हल की जाती

इसी तलाश में एक दिन
मुझे एक दोस्त मिल गया...

और दिया एक एड्रेस ऐसी ही कंपनी का

जो हर तरह के दिमागी और दिली सोफ्टवेयर के सर्विस की

गारंटी और वारंटी लेते हैं...

और करते हैं दूर सभी तरह के जिस्मानी और रूहानी फाल्ट्स को

मैने भी सब्स्क्राईब करवा ली उनकी सर्विस

और मेरी पूरी ज़िन्दगी के माने बदल गये...

अब बिना किसी जद्दो जेहेद के खुश रेहता हूं

रूह और जिस्म दोनो को तन्दरुस्त रख्ता हूं

अब कोई भी सोफ्टवेयर फाल्ट...

मेरी तक्लीफ का कारण नहीं बनता

अगर आपको भी चाहिये ये नम्बर

तो अभी बात कीजिये1-800-MEDITATION* पर ।

---------------------------------

* - स्थानीय रूहानी शुल्क लागू

6 comments:

Anonymous said...

:D Thank you for the SP that you keep providing..

Pooja said...

ye jo reference aapne humein di hai
Usne humari life set kara di hai
Hai to thodi si muskil
Par deti hai zindagi ko jeene ke kabil

Tu veer hai aisa jo bhulaye nahin bhoolta
aur tera ye reference humain bindaas kiye bagair nahin chhorta

Anonymous said...

Hi Naveen, a great poem indeed and very true and effective, IF PRACTICED.. :D

श्याम कोरी 'उदय' said...

... बहुत खूब !!!

vimi said...

bahut sahi service pack hai !! meditation is really the way for a peaceful life.

hem pandey said...

रोचक, हल्के फुल्के अंदाज में ऊंची बात कह दी. साधुवाद.